कंटेनर बस भिड़ंत में दो की मौत

BY — February 16, 2013

160212Udaipur. शनिवार को राष्ट्री य राजमार्ग 8 पर उदयपुर के निकट सुखेर थाना क्षेत्र में चीरवा घाटे में कंटेनर बस की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई।

160213160214जानकारी के अनुसार घाटे में एक बस को पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे कंटेनर के पीछे आ रहा ट्रोला भी अनियंत्रित हो गया। बस में प्रतिदिन शहर में आने वाले मजदूर व लोग बैठे थे। कंटेनर ने बस को टक्कर मारी। कंटेनर ने सड़क पर चल रहे गोवर्धन गमेती को चपेट में ले लिया। गोवर्धनलाल कंटेनर में फंस गया और साथ साथ घिसटता रहा जिससे वह‍ बीच में से कट गया। कंटेनर कुछ देर तो चला फिर चालक उसमें से कूद गया और कंटेनर आगे जाकर खाई में पलट गया। उसके पीछे चल रहे सीमेंट के कट्टों से भरे ट्रोले ने अनियंत्रित होकर वहां खड़ी चार बाइक को चपेट में ले लिया। घायलों में देवीलाल गमेती की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु  हो गई।
160215हादसे से मार्ग में करीब 4 किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस ने छोटे वाहनों को छोटी सड़क से निकाला और बडे़ वाहनों को मौके पर ही खड़ा रहने दिया। ट्रोले की चपेट में आई चार बाईक का कचूमर निकल गया।
160216

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *