पार्षद शक्तावत की पत्नी का निधन

BY — February 18, 2013

kamal-logoUdaipur. नगर परिषद वार्ड 39 के पार्षद एवं निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत की धर्मपत्नी सुभद्रा शक्तावत का लम्बी बीमारी के बाद रविवार देर रात अहमदाबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 45 वर्ष की थीं।

वे काफी समय से कैंसर से पीडि़त थीं। हाल में उनका उपचार अहमदाबाद में चल रहा था। रविवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम समय में शक्तावत व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। उनके निधन का समाचार सुनकर पार्टी, नगर परिषद, वार्ड क्षेत्र एवं राजपूत समाज में शोक की लहर छा गई। अहमदाबाद से शव को उनके पैतृक गांव राजसमन्द के मदारा गांव ले जाया गया, जहां पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, जिला प्रभारी हरिओमसिंह राठौड़, सभापति रजनी डांगी, उपसभापति महेन्द्रसिंह शेखावत, प्रतिपक्ष नेता दिनेश श्रीमाली सहित भाजपा-कांग्रेस के कई पदाधिका‍री, पार्षद, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *