जैन सोश्यल ग्रुप अरावली ने मनाया चार्टर डे

BY — February 18, 2013

180221Udaipur. जैन सोश्यल ग्रुप अरावली का प्रथम चार्टर डे समारोह रविवार को संपन्न हुआ। चार्टर-डे पर होटल वैली व्यू में मिस्टर एण्ड मिसेज जेएसजी अरावली 2013 का आयोजन किया गया। सभी दम्पतियों ने विभिन्न तरह की आकर्षक पौशाके पहन कर उत्साह से भाग लिया। शुरूआत णमोकार मंत्र से हुई।

180222मिस्टर एण्ड मिसेज का चयन करने हेतु विट्टी इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दिपेन्द्र एवं प्रीति सोगानी तथा जैन सोश्यल ग्रुप उदय के पूर्व अध्यक्ष पंकज एवं प्रतिभा माण्डावत निर्णायक के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता चार चरण में हुई। प्रथम चरण में वेशभूषा प्रतियोगिता में 10 दंपतियों को चयनित किया गया। द्वितीय चरण पारिवारिक प्रश्रों पर आधारित था। तृतीय चरण में विभिन्न फिल्मी एवं धार्मिक गीतों पर प्रस्तुतियां हुई। पांच श्रेष्ठ दंपतियों में से प्रश्रोत्तरी द्वारा प्रथम कार्तिक एवं मनाली नाहर, द्वितीय सौरभ एवं स्वाति बडज़ात्या एवं तृतीय रोमिल एवं रूपल जैन का चयन हुआ।
180223संचालन ग्रुप के अध्यक्ष नितिन जैन ने किया। सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष अमित कोठारी ने एवं सभी का आभार व धन्यवाद सचिव अनुपम लुहाडिया ने किया। संस्थान की गतिविधियों एवं आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने दिया। प्रथम चार्टर डे के लिए केक सेरेमनी संस्था के फाउंडर अध्यक्ष अनुभव चौधरी द्वारा संपन्न हुई। नए सदस्य दंपतियों का स्वागत रोहित जैन एवं रागिनी जैन द्वारा किया गया। कार्तिक नाहर ने संस्था द्वारा प्रकाशित होने वाली सदस्य डायरेक्ट्री की जानकारी दी। जैन सोश्यल गु्रप आरावली अपनी धारणा बंधुत्व से प्रेम के तहत ही वर्ष भर पाविारिक माहौल में विभिन्न आयोजन करता रहता है। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों एवं मिठाईयों का आनंद लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *