Header Banner

माइग्रेन रोग निवारण आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 20 को

BY — February 18, 2013

ayurvedUdaipur. राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार उदयपुर में 20 फरवरी को एक दिवसीय माइग्रेन रोग निवारण हेतु आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 9 से 12  बजे तक किया जायेगा।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को लगने वाले चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला में आगामी 20 फरवरी को माईग्रेन रोग निवारण का आयुर्वेद चिकित्सा शिविर प्रात: 9 से 12 बजे तक लगाया जायेगा। शिविर में सम्बन्धित रोगों से बचाव के संबंध में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा एवं विषय विशेषज्ञ एवं अन्य पेरामेडिकल स्टॉफ सेवाएं देंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply