Header Banner

64 में से 21 पार्षदों ने पारित कर दिया बजट

BY — February 19, 2013

नगर परिषद बोर्ड बैठक में भाजपा कांग्रेस पार्षदों का बहिष्कार

जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप

190210Udaipur. नगर परिषद में आज भाजपा और कांग्रेस दोनों के पार्षदों के भारी बहिष्का र के बावजूद दो सौ करोड़ रुपए का भारी भरकम बजट पारित कर दिया गया। हालांकि बजट 64 में से मात्र 21 पार्षदों की मौजूदगी में पारित करने पर अन्य पार्षदों ने आक्रोश भी जताया है।

190209बैठक का बहिष्कार करने वाले पार्षदों का आरोप है कि सभापति समितियों के पुनर्गठन में अपनी मनमर्जी कर रही हैं। सिर्फ और सिर्फ जातिवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। जब पूर्व में समितियों का गठन किया गया था तब पूरा बोर्ड बैठा था। आज समितियों के पुनर्गठन की बात आई तो कोई मूल्यांकन नहीं किया गया। बिना निरीक्षण और बिना नियमों के समितियों का मनमर्जी से कैसेट पुनर्गठन किया जा सकता है। बोर्ड बैठक के नाम पर सभापति सिर्फ अपना व्यक्तिगत एजेंडा थोप रही हैं।
190212सूत्रों के अनुसार समिति गठन में भी जातिवाद को बढ़ावा दिया गया। आश्चर्य की बात है कि 13 समितियों में से 7 समितियां सिर्फ जाति विशेष के व्यक्तियों के पास है। एक जाति के पास सिर्फ एक ही कमेटी ही है। पार्षदों का आरोप है कि जब 64 में से मात्र 21 पार्षद मौजूद थे तो कैसे आप यह दावा कर सकते हैं कि जनभावना के अनुरूप बजट बनाया गया और पारित कर दिया गया।
190211

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply