आदिवासी महिलाओं ने उच्च शिक्षा को जाना

BY — February 19, 2013

190201Udaipur. जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के महिला अध्ययन विभाग में तकनीकी कम्प्यूटर साक्षरता प्रशिक्षण में आदिवासी महिलाओं ने विश्व विद्यालय का भ्रमण किया जहां उन्हें कम्यूटर साक्षरता के बारे में बताया गया।

श्रेय भारती सामुदायिक शिक्षण केन्द्र, साकरोदा केन्द्र के अन्तर्गत भलों का गुडा़, बिछडी, नोहरा पाड़ा खदरी से आई 25 आदिवासी महिलाओं ने विश्व विद्यालय के बारे में जाना। इन्होंने मैनेजमेन्ट, डिपार्टमेन्ट ऑफ कम्प्यूटर साइन्स एण्ड आईटी, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय तथा इंजीनियरिंग व केन्रीर सय कार्यालय का भ्रमण कर कार्यप्रणाली देखी।
महिला अध्ययन विभाग की निदेशक डॉ. मंजू माण्डोत ने बताया कि पहली बार उनको विश्वनविद्यालय देखने का मौका मिला। इन्होंने कहा कि हम गांव जाकर सभी लोग को उच्च शिक्षा के बारे में बताएंगे। उनको महिला अध्ययन में चलने वाले कोर्सेस से जुड़ने की बात की विश्वाविद्यालय में चलने वाले दूरस्थ शिक्षा से आगे पढा़ई करने की इच्छा जागृत की।
मुख्य अतिथि विश्वयविद्यालय के वाइस-चांसलर प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने ई-मित्र योजनाएं तथा ऑनलाइन फार्म भरना इत्यादि आधुनिक तकनीकी कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इनको इस प्रकार के तकनीकी कार्यों के लिए महिलाओं को दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है जिसमें पैसा भी पूरा खर्च हो जाता है तथा समय भी बहुत सारा खर्च हो जाता है। कार्यक्रम में डॉ. मनीष श्रीमाली, देवीलाल गर्ग तथा साकरोदा केन्द्र प्रभारी राकेश दाधीच आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *