करोड़ों के चेक अटके, रोडवेज के चक्के जाम (pics)

BY — February 20, 2013

दिखा श्रमिक हड़ताल का असर

200204Udaipur. देश भर में केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर दो दिनी हड़ताल के पहले दिन ही इसका असर दिखने लगा। बैंक, बीमा कार्यालय, रोडवेज आदि सभी बंद रहे। महंगाई और केन्‍द्र की कथित श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया गया था।

200205केन्द्रीय श्रमिक संगठनों की समन्वंय समिति के आह्वान पर हड़ताल के चलते औद्योगिक प्रतिष्ठान, बैंक, बीमा कार्यालयों पर ताले लगे रहे। रोडवेजकर्मियों के हड़ताल के कारण यहां भी न कोई बस आई और न ही कोई बस गई।
राष्ट्रीयकृत बैंक तो बंद रहे लेकिन निजी बैंकों को भी बंद कराया गया। हड़ताल की पूर्व जानकारी के कारण हालांकि बैंकों का काम फिर भी पहले निपटा लिया गया लेकिन फिर भी उपभोक्ता काफी परेशान हुए।

200206200207200208समन्वय समिति के बैनर तले इंटक, भामसं, सीटू, एटक, बीमा-बैंक यूनियन, पोस्टल यूनियन, एमआर यूनियन आदि ने टाउनहॉल से विशाल रैली निकाली जो बापू बाजार, सूरजपोल, झीनीरेत, घंटाघर, हाथीपोल, अश्विनी बाजार होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची जहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। सभा को विभिन्न  संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया। जहां बैंक बंद रहने से करोड़ों के चेक अटक गए वहीं रोडवेज को एक दिन का करीब 12 लाख रुपए का घाटा होना बताया गया है।
200209200210200211

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *