Header Banner

रघुरामन बताएंगे सफलता के गुरु मंत्र

BY — February 20, 2013

गिट्स के तत्वावधान में मैनेजमेन्ट गुरू एन. रघुरामन का सेमीनार 22 को

raghuramanudaipur. गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक के तत्वावधान में प्रसिद्ध मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरामन का सेमिनार शुक्रवार को एकलिंगपुरा स्थित गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में होगा। सेमीनार का विषय ‘वाय बिइंग एवरेज वेन यू कुड बी ग्रेट‘ होगा। सेमीनार का समय सांय 6 से 8 बजे होगा।

सेमीनार के मुख्य वक्ता रघुरामन देश-विदेश के कई सेमिनारों में हिस्सा ले चुके हैं। रघुरामन के लेख कई प्रसिद्ध समाचार-पत्रों व पत्रिकाओं प्रकाशित होते हैं। सेमीनार में मैनेजमेन्ट गुरु रघुरमन प्रतिभागियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के मंत्र बताएंगे। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति में समाहित अपार क्षमताओं को काम में लेकर सफल होने के बारे में बताएंगे। सेमिनार में निशुल्क प्रवेश पत्र से भाग लिया जा सकता है। प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए 9414160350, 9728058508, 9414470882, 8385020464 पर संपर्क किया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply