Header Banner

बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च से, तैयारियां शुरू

BY — February 22, 2013

rajasthan boardUdaipur. राजस्था न माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होकर एक अप्रेल तक चलेंगी। परीक्षाएं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) मोहम्मद यासीन पठान ने बताया कि परीक्षाओं के संचालन के लिए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा नकल की रोकथाम के लिए भी आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के दौरान प्रशासनिक एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जिला परीक्षा संचालन समिति गठित की गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply