Header Banner

गुरुनानक गर्ल्‍स कॉलेज में ‘सृष्टि’ का विमोचन

BY — February 22, 2013

220205Udaipur. सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी ने कहा कि महाविद्यालयों की वार्षिक पत्रिका से नवांकुरों को सृजनात्मक कौशल दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। छात्राओं में मौलिक लेखन की प्रवृत्ति को बढ़ावा तो मिलता ही है साथ ही रचनात्मक प्रवृत्तियों के प्रतिपादन से व्यक्तित्व को नए आयाम मिलते हैं।

220206वे शुक्रवार को गुरु नानक कन्या  महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका सृष्टि के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। विशिष्टि अतिथि के रूप में के. एस. गिल, मनोहरसिंह सच्चर, डी. एस. पाहवा, फौजासिंह आदि थे। अध्यक्षता मोहिन्दरपालसिंह लिखारी ने की। अन्य अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए। निदेशक प्रो. जी. एम. मेहता ने आगामी वर्षों में नए पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन डॉ. रेखा‍ तिवारी ने किया। धन्यवाद अनिल चतुर्वेदी ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply