Header Banner

विश्वकर्मा जयंती पर शुगर जांच शिविर

BY — February 23, 2013

230204Udaipur. विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को पिछोली स्थित मीठारामजी मंदिर के पीछे सुबह 9 से 12 बजे तक निशुल्क शुगर जांच शिविर लगाया गया। इसमें डेढ़ सौ लोगों की निशुल्क शुगर जांच की गई।

विश्व्कर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक प्रमोद शर्मा ने बताया कि शिविर में एक्यूचेक कम्पनी के प्रतिनिधि पवन नागौरी व रितेश जैन ने शुगर की निशुल्क जांच की। शिविर में सहभागिता के तौर पर हीरालाल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, सरस्वती कुंवर, पुष्कर दवे, फतहसिंह राठौड, प्रकाश श्रीमाली शामिल हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply