Header Banner

वार्डन-प्रिंसिपल पर परेशान करने का आरोप

BY — February 23, 2013

230205Udaipur. निजी कॉलेज में छात्रा के आत्महत्या में वार्डन और प्रिंसिपल पर परेशान करने को लेकर एक सुसाइड नोट मिला है। छात्रा का शव लेने उसके परिजन यहां पहुंचे। उन्हेंर नगर परिषद सभापति ने सांत्व ना दी। छात्रा के सहपाठी भी मोर्चरी के बाहर जमा थे।

230206उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अहमदाबाद निवासी एक छात्रा को कॉलेज प्रबंधन ने अहमदाबाद निवासी ही छात्र के साथ बाथरूम से पकड़ा था। परिस्थितियां संदेहास्पद होने के कारण दोनों के परिजनों को बुलाया गया। उधर शुक्रवार शाम ही छात्रा ने अपने रूम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में छात्रा ने न सिर्फ वार्डन और प्रिंसिपल पर परेशान करने बल्कि एक सहयोगी छात्रा पर भी प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। उधर मोर्चरी में शव लेने पहुंचे परिजनों के साथ छात्र-छात्राएं, सभापति रजनी डांगी, सीमा चम्पावत आदि मौजूद थे। उन्‍होंने परिजनों को सांत्‍वना दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply