Header Banner

बच्चों को पिलाई पोलियो दवा

BY — February 24, 2013

240208Udaipur. राष्ट्री य पोलियो अभियान के तहत आज शहर में चिकित्सा स्वास्‍थ्‍य  केन्द्रों  के साथ निजी व स्वयंसेवी संगठनों की ओर से भी बच्चों  को पोलियो की दवा पिलाई गई।

क्लब महिन्द्रा होटल फ्लोरा के कर्मचारियों ने फ्लोरा कॉम्पलेक्स में करीब 50 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई। फ्लोरा के महाप्रबन्धक रमेशसिंह जादोन ने बताया कि एच आर मैनेजर प्रद्युम्नरसिंह राणा के नेतृत्व में होटलकर्मियों ने आज प्रात: से ही फ्लोरा कॉम्पलेक्स में घर-घर जाकर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई। रोटरी क्लब के अहमदाबाद से आये प्रांतपाल आशीष देसाई के नेतृत्व में केन्द्रीय बस स्टेण्ड, बाल चिकित्सालय तथा चेतक सर्किल स्थित पहाड़ी बस स्टेण्ड पर बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply