Header Banner

श्रीगंगानगर के राजियासर थाने को मिलेगा विशेष सम्मान

BY — February 26, 2013

260201Udaipur. महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के 32वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह में राज्य का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना पुरस्कार पुलिस थाना राजियासर जिला श्रीगंगानगर को प्रदान किया जाएगा।

राजियासर थाने के थानाधिकारी राजेश सिहाग को महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के अध्यक्ष अरविन्दसिंह मेवाड़ 3 मार्च को होने वाले समारोह में सम्मानित करेंगे। सम्मान के तहत थानाधिकारी को एक रजत तोरण, ग्यारह हजार एक रूपए, शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किया जाएगा। राजस्थान पुलिस जनसहभागिता के माध्यम से जनता के सहयोग द्वारा अपराध नियंत्रण, दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन में पुलिस की छवि सुधार हेतु एक नवाचार प्रारंभ किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply