Header Banner

लाइट जाते ही मोबाइल टावर भी बंद

BY — February 27, 2013

सेमारी के लोग परेशान

bsnlUdaipur. बीएसएनएल यानी भगवान से भी ना लगे के लोगों के बनाए गए इस जुमले से इन दिनों जिले के सेमारी कस्बे के लोग प्रभावित हो रहे हैं। कस्बे में बिजली बंद होते ही बीएसएनएल के टावर बंद हो जाते हैं जिससे सारी व्यववस्था एं गड़बड़ा जाती हैं।

कस्बावासियों ने बताया कि गत कई दिनों से यह समस्या‍ यहां व्याप्त  है। बीएसएनएल का मोबाइल टावर बिजली बंद होते ही ठप हो जाता है। कस्बे में अन्य कंपनियों के टावर यथावत कार्य करते रहते हैं। एक सैकण्ड भी बंद नही होते विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क करने पर समस्या को अनसुनी कर दी जा रही जबकी मोबाईल का एक-एक सैकण्ड का महत्व है ग्रामीण निजी कंपनियों की सिम चलाने को मजबूर हो रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply