Header Banner

पीसीसी चीफ चन्‍द्रभान की संभागीय बैठक की तैयारियां

BY — February 27, 2013

270209udaipur. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उदयपुर संभाग के समीक्षात्मक बैठक के प्रभारी दिनेश यादव ने सर्किट हाउस में 4 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान की संभाग स्तरीय समीक्षात्मक बैठक को सफल बनाने के दिशा निर्देश दिये।

बैठक में प्रदेश सचिव विरेन्द्र वैष्णव एवं गोपाल शर्मा (गोपजी), शहर अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत, सुधीर जोशी, अशोक तंबोली सहित अनेक कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे। इससे पहले कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने यादव का मेवाडी पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया। यादव ने ऑरिएन्टल पैलेस का जायजा भी लिया। शर्मा ने बताया कि यादव आज सायं सड़क मार्ग द्वारा जयपुर प्रस्थान करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply