पंचकल्याणक महोत्सव कुन्थुगिरी में 11 मई से

BY — March 4, 2013

040303udaipur. श्री गणाधिपति गणधराचार्य कुन्थुसागर महाराज की पावन निश्रा में आगामी 11  से 18 मई  तक महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित कुन्थुगिरी सम्मेदाचल में आयोजित 8 दिवसीय पंच कल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

प्रज्ञाश्रमण आचार्य श्री देवनन्दिनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आठ दिवसीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में देश के कोने-कोने से हजारों साधु-साध्वियां व लाखों भक्तों के भाग लेने की संभावना है। उन्होनें बताया कि कार्यक्रम का आयोजन साढ़े तीन किलोमीटर की अर्धचन्द्राकार पहाड़ी पर सुसज्जित वातानुकुलित पाण्डाल तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही महोत्सव में भाग लेने हेतु आने वाले साधु-साध्वियों एंव भक्त गणों के ठहरने के लिए अलग-अलग आवास की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में देश के भट्टारक वृंद शीर्षस्थ विद्धान श्रेष्ठीगणों की उपस्थिति के बीच करीब 10-12 लाख जैन समुदाय के श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *