Header Banner

लेकसिटी प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का विस्तार

BY — March 5, 2013

Udaipur. लेकसिटी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनु राव ने मंगलवार को अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया। कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर कपिल श्रीमाली, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पूर्बिया, संगठन मंत्री जयप्रकाश माली, कोषाध्यक्ष प्रमोद गौड़ और प्रचार प्रसार मंत्री मनीष गौड़ को नियुक्त किया गया है।

पत्रकार हितों के लिये तीन समितियों को भी गठन किया गया है। इनमें विकास समिति अध्यक्ष मुनेश अरोड़ा, वित्त समिति अध्यक्ष प्रमोद गौड़ और सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष कुलदीप सिंह को मनोनित किया गया है। कार्यकारिणी के गठन के साथ ही मनु राव ने बताया कि प्रेस क्लब कि नई कार्यकारिणी और समितियां क्लब के संस्थापक सदस्यों और पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन में काम करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply