चार समाजों से बना वैश्य महासम्मेलन, शपथ ग्रहण 10 को

BY — March 6, 2013

जैन, अग्रवाल, माहेश्वरी व खंडेलवाल समाज शामिल
शपथग्रहण समारोह 10 को

060304Udaipur. जैन, अग्रवाल, माहेश्वरी व खण्डेलवाल समाज को मिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर बनाए गए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की उदयपुर जिला इकाई का शपथ ग्रहण 10 मार्च को टाऊनहॉल के सुखाडिय़ा रंगमंच पर होगा।

पदस्थापना अधिकारी वैश्य समाज के रामदास अग्रवाल, मुख्य अतिथि प्रमोद जैन भाया, विशिष्टध अतिथि उद्योगपति वी. के. लाडिया, बी. डी. अग्रवाल, जिला प्रमुख मधु मेहता, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी, वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष गणेश राणा व सचिव ध्रुवदास अग्रवाल, राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी होंगे। प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया आशीर्वचन प्रदान करेंगे।
नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल नाहर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वैश्य महासम्मेलन का गठन जिन उद्देश्यों सामाजिक, राजनैतिक व निर्धनों के आर्थिक उत्थान एंव मानव सेवा के लिए नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने हेतु किया गया, उनका अक्षरश: यहां पालन किया जाएगा। उदयपुर इकाई की ओर से उदयपुर में करीब पौने दो लाख की जनसंख्या वाले वैश्य समाज की सभी उपजातियों को आपस में शादी-विवाह के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रयास किए जाऐंगे। विवाह संबंधी समारोह में मांग, दाव, दिखावा, फिजूलखर्ची पर नियंत्रण तथा वैश्य समाज में फैली सभी प्रकार की कुरीतियों को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। समाज में विभिन्न अवसरों पर दिखावे के तौर पर होने वाले स्नेहभोज में खाद्य आइटमों को कम करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए न कि जाति आधार पर और इस बात को 10 मार्च को होने वाले समारोह मे पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उदयपुर इकाई द्वारा महासम्मेलन से संबंद्ध वैश्य जातियों व उपजातियों का इतिहास तैयार करना, खोज करना, अभिलेख तैयार करना और उन्हें सुरक्षित रखना तथा प्रकाशित करने जैसे कार्य भी किए जाऐंगे। उन्होनें बताया कि वैश्य जाति के महापुरूषों, लेखकों, साहित्यकारों, कविजनों, राजनेताओं तथा समाजसेवियों की जानकारी प्रदान करने के संबंध में कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय स्तर पर 40-50 जातियां महासम्मेलन में शामिल है जो स्थानीय स्तर पर अपना प्रभुत्व रखती है।
कार्यक्रम संयोजक के. के. गुप्ता ने बताया कि देश-विदेश में नाम अर्जित करने वाले देश के ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिकों, साहित्यकार, पत्रकार, अध्यापक, कलाकारों को सम्मेलन के अध्यक्ष द्वारा मानद सदस्य के रूप में मनोनीत किया जाएगा। समारोह में प्रतिपक्ष नेता बनने पर गुलाबचन्द कटारिया का वैश्य समाज के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण, शॉल, स्मृतिचिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सार्वजनिक अभिनंदन भी किया जाएगा।
महासम्मेलन के महामत्री के. एम. जिन्दल ने बताया कि जिला इकाई महासम्मेलन द्वारा बनाये गये संविधान के अनुसार ही कार्य करेगी। 10 मार्च के आयोजित शपथग्रहण समारोह में अध्यक्ष महामत्री सहित कुल 182 सदस्यों वाली जम्बो कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। कोषाध्यक्ष प्रकाश चेचाणी ने बताया कि दिखावे एंव भौतिक चकाचौंध से दूर रहकर सभी समाज को एक नई दिशा में ले जाने का प्रयास स्वरूप 10 मार्च को आयोजित होने वाले स्नेहभोज में मात्र 11 खाद्य आइटम रखे गए हैं। कार्यक्रम में शहर के वैश्य समाज के विभिन्न धड़ों के अध्यक्ष-मंत्री सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। समारोह के सफल आयोजन के लिए 8 कमेटियों भोजन व्यवस्था, स्वागत, आमंत्रण-निमंत्रण, स्टेज, महिला व युवा समिति एंव सदस्यता समिति का गठन किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *