इंटरसिटी का हमीरगढ़ में 8 को अधिक ठहराव

BY — March 6, 2013

रोड अन्डर ब्रिज कार्य के कारण यातायात प्रभावित

trainUdaipur. अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेल खण्ड में रोड अंडर ब्रिज कार्य के कारण शुक्रवार 8 मार्च को खण्ड की रेल सेवा प्रभावित रहेगी। उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी इस दिन हमीरगढ़ स्टेशन पर 1 घंटे 20 मिनट का ठहराव करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार अजमेर-चित्तौडगढ रेल खण्ड के मंडपिया-हमीरगढ़ स्टेशन के मध्य समपार फाटक संख्या सी-71 पर रोड अन्डर ब्रिज कार्य के कारण 04.30 बजे से 10.30 बजे तक 6 घंटे का यातायात ब्लॉक लिया जा रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.