Header Banner

मेवाड़ के राजपूतों को प्रतिनिधित्व नहीं देने से आक्रोश

BY — March 6, 2013

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी

kamal-logoudaipur. राजपूत समाज के सशक्त संगठन सकल राजपूत महासभा ने राजस्थान में भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी में मेवाड़ के राजपूतों को प्रतिनिधित्व नहीं देने पर गहरा आक्रोश जताया है।

सकल राजपूत महासभा के अध्यक्ष सम्भय सिंह गुल्लर ने बताया की  बुधवार को महासभा के कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी समाजजनों  ने राजपूत समाज की महिला होते हुए वसुंधरा राजे द्वारा विधानसभा में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व  देने वाले मेवाड़ के राजपूत समाज के लोगों का तिरस्कार कर समाज जनों की भावनाओं को जो ठेस पहुचाईं है। इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ेगा। महासभा अतिशीघ्र संभाग स्तर की बैठक आयोजित करके आगे की रणनीति तय करेगी । बैठक में समाज के भानु प्रताप सिंह कृष्णावत, देवेन्द्रसिंह राठौड़, घनश्यामसिंह परिहार , निर्भय सिंह, प्रताप सिंह, सहित सेकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply