Header Banner

सीटीएई में ’प्रयाग 2013’ का आगाज 8 को

BY — March 7, 2013

mpuat-logoUdaipur. कृषि प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय में पांच दिनी तकनीकी एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रयाग-2013 8 मार्च से शुरू होगा। इसमें होने वाली विभिन्न  प्रस्तुतियों की प्रविष्टियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया।

अधिष्ठाता डा. नरेन्द्र एस राठौड़ ने बताया कि छात्रों के तकनीकी कौशल को दर्शाने हेतु राष्ट्रींय स्तर पर रोबोटिक्स प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को प्रमाण-पत्र के साथ प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जायेगी। सफल आयोजन के लिए आठ कमेठियों का गठन किया गया है। सभी प्रतियोगिताएं एवं ऑडिशन सीटीएई में होंगे एवं 13 मार्च 2013 के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 9 बजे से मोहनलाल सुखाड़िया विष्वविद्यालय के सभागार में होंगे।
सीएलएसयू के सलाहकार डा. हेमन्त मित्तल एवं एडीएसडब्यू स   डा. मूर्तजा अली सलोदा ने बताया कि 8 मार्च को एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन, समूह गायन, कॉमेडी सर्कस, वाद्य़यंत्र, नुक्कड़ नाटक, हिन्दी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के ऑडिशन लिए जाएंगे। 11 मार्च को सी-क्राफ्ट, नुक्कड़ नाटक, रोबोट्रिक्स, ट्रेजर हंट, हिन्दी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद, आशुभाषण, रंगोली, कोलाज प्रतियोगिताएं होंगी। 12 मार्च को प्रश्नो,त्तरी, काउन्टर स्ट्राइक, नीड फोर स्पीड, ब्रिज मेकिंग, काव्यपाठ, मूवी मेनिया,  मुख चित्रण, ऑन द स्पॉ‍ट पेन्टिंग तथा 13 मार्च को सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे एकल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, समूह गायन, वाद्ययंत्र एवं कॉमेडी सर्कस का आयोजन किया जाएगा। सीएलएसयू के अध्यक्ष मयंक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं को लेकर सभी छात्र अत्यधिक उत्साहित है और कुशलतापूर्वक अपने तकनीकी एवं सांस्कृतिक कला कौशल को प्रदर्शित करने हेतु विभिन्न तैयारियों में जुटे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply