Header Banner

शपथग्रहण समारोह की तैयारियां पूर्ण

BY — March 8, 2013

060304Udaipur. अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की उदयपुर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह 10 मार्च को टाऊन हॉल स्थित सुखाडिय़ा रंगमंच पर प्रात: साढ़े दस बजे होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

नव मनोनीत अध्यक्ष अनिल नाहर ने बताया कि शहर में पहली बार वृह्द स्तर पर आयोजित हो रहे आयोजन के सफल क्रियान्वयन को लेकर गठित सभी कमेटियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सम्मेलन में जैन, अग्रवाल, माहेश्वरी व खण्डेलवाल समाज के लगभग 2 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम के पदस्थापना अधिकारी वैश्य समाज के रामदास अग्रवाल, मुख्य अतिथि प्रमोद जैन भाया,विशिष्ठ अतिथि उद्योगपति वी. के. लाडिया, बी. डी. अग्रवाल, जिला प्रमुख मधु मेहता, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी, वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष गणेश राणा व सचिव ध्रुवदास अग्रवाल, समारोह की प्रेरणा पाथेय राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी होगी जबकि प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया आशीर्वचन प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि समारोह में प्रतिपक्ष नेता बनने पर गुलाबचन्द कटारिया का वैश्य समाज के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण, शॉल, स्मृतिचिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सार्वजनिक अभिनंदन भी किया जाएगा। कार्यक्रम पश्चात आयोजित स्नेह भोज में पहली बार मात्र 11 खाद्य आइटम बनाकर अनावश्यक खर्चो में कटौती को लेकर सभी समाज के लिए के एक उदाहरण पेश करने का प्रयास किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply