वसुन्धरा के जन्मदिन पर आतिशबाजी व मिठाई वितरण

BY — March 8, 2013

080313Udaipur. भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 4 चौराहे पर आतिशबाजी व मिठाई वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ’केसरिया में हरा-भरा, राजस्थान में वसुन्धरा’, भाजपा जिन्दाबाद, जिन्दाबाद-जिन्दाबाद’ हमारी मुख्यमंत्री कैसी हो, वसुन्धरा राजे जैसी हो’ नारे लगा रहे थे।

इस अवसर पर उपसभापति महेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय प्रकाश विप्लवी, पूर्व पार्षद चेतन सनाढ्य, नरेश पंवार, आशा गेलड़ा, भाजयुमो नेता गोविन्द दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद उदावत, महिला मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष मंजु शर्मा, भाजपा मण्डल प्रवक्ता संजीव जैन, सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार सदस्य अजय गुप्ता, भाजयुमो मण्डल मंत्री शंकर कतेजा, ललित सेन, विक्रम मेनारिया, बी. एन. कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह पाटिया, देवेन्द्र सिंह जादोन, संजय सुहालका, हितेश सेन, विनय भटनागर, अनुराग माहेश्वरी, दिनेश पटेल, अक्षय अग्रवाल, सोहन लौहार सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, सभापति रजनी डांगी, मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल, वन्दना मीणा, डॉ. गीता पटेल, रोशनलाल जैन, चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, एसटी मोर्चा अध्यक्ष हरीश मीणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मून्दडा, महामंत्री गोपाल कंवर, किरण तांतेड़, युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री आदि ने प्रदेश अध्यक्ष वसुन्धरा राजे को जन्मदिवस पर बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल जीवन की कामना की है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा मुखर्जी चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं और समस्त पदाधिकारियों ने वसुन्धरा के जन्मदिन पर आतिशबाजी और मिटाईयां बांट कर खुशी का इजहार किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *