Header Banner

विदेशी महिला फोटोग्राफरों की प्रदर्शनी 11 से

BY — March 9, 2013

भारत को किया कैमरे में कैद

eternalUdaipur. सिटी पैलेस स्थित जनाना महल के एक्जीबिट गैलरी में सोमवार से 6 दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘मेमेंटो’ आयोजित की जाएगी। ग्रीस निवासी तीन युवा महिला फोटोग्राफरों ने गत दिनों भारत के विभिन्न प्रांतों में भ्रमण कर अलग-अलग विषय पर फोटोग्राफी की है। तीनों विदेशी युवतियां अपनी फोटोग्राफी का प्रदर्शन एक शोध के रूप में करेंगी।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि ग्रीस निवासी युवतियां कोरनिलिया सिदरा, मेरोपी मित्रो एवं अतनासिया फोटोग्राफर है तथा इन्होंने भारत के विभिन्न शहरों, गांवों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, नदियों आदि के फोटो खींचे है। इन फोटोग्राफ्स को एग्जीबिट गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी का समय सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक रहेगा। प्रदर्शनी में प्रवेश के लिए सिटी पैलेस के बड़ी पोल एवं शीतला गेट काउंटर पर सुरक्षा पास उपलब्ध रहेंगे। प्रदर्शनी शनिवार तक चलेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply