Header Banner

आठवां वचन लिया बेटियों को बढ़ावा देने का

BY — March 10, 2013

सिंधी समुदाय के सामूहिक विवाह आयोजन

1Udaipur. सिंधी समुदाय के सामूहिक विवाह आयोजन में नवदंपत्तियों ने सात फेरों के साथ कन्याओं को बढ़ावा देने का आठवां वचन भी लिया। यहां हिरणमगरी स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में बनाए गए झूलेलाल नगर में रविवार को महाशिवरात्रि पर आयोजन हुआ। इसमें 28 जोड़े नवदांपत्य सूत्र में बंधे।

सुबह 11 बजे वर-वधु परिजनों तथा रिश्तेदारों के साथ आयोजन स्थल पहुंचे जहां दुल्हनों का श्रृंगार किया गया। दोपहर 12.30 बजे बाद सेहराबंदी की रस्म हुई। फिर भोजन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पारिवारिक व धार्मिक रस्में पूरी की गई। इसके बाद वधुएं मंडप में पहुंची जहां 5 बजे तक विवाह रस्में पूरी हुई। रात्रि में आशीर्वाद समारोह हुआ। 11 बजे बाद वधुओं की डोलियां विदा हो गईं।
2 सेन्ट्रल युवा समिति के अध्यईक्ष हरीश राजानी ने बताया कि 32 युवा संगठनों के सदस्योंइ ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी सेवाएं दी। समिति की ओर से सिलाई मशीन, सोने का मंगलसूत्र, पायजेब, अंगूठी, कपडे़, स्टील की टंकी, बर्तन, घडि़यां आदि उपहार में वर-वधुओं को दी गई। सभी नवदंपत्तियों को अजमेर के ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास का आशीर्वाद भी मिला।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply