Header Banner

गड़ा इलेक्ट्रोनिक्स के ‘जेठालाल’ पहुंचे उदयपुर

BY — March 10, 2013

राजमंदिर इलेक्ट्रो प्लाजा का किया उद्घाटन

100313Udaipur. तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के जेठालाल फेम दिलीप जोशी ने आज गोवर्धनविलास स्थित राजमंदिर इलेक्ट्रो प्लाजा का उद्घाटन किया। उनकी प्रसिद्धि का आलम यह कि दो घंटे से मेहमान व सडक़ पर उनकी प्रतीक्षा में खड़ी जनता एकटक नजर गढ़ाए बैठे रहे। शोरूम के बाहर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची।

दिलीप जोशी ने आते ही सभी से जय जिनेन्द्र कहा। उन्होंने कहा कि इतनी भारी संख्या में प्रशंसकों को देखकर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई है। राजमंदिर इलेक्ट्रो प्लाजा के प्रबन्ध निदेशक रमेश शाह ने कहा कि इस अवसर पर पेनासोनिक व व्हर्लपूल सहित अनेक इलेक्ट्रोनिक कम्पनियों के 350 उत्पादों की बिक्री व बुकिंग की गई। इस अवसर पर खरीदारों को श्योर गिफ्ट दिया गया।

100314एयर कन्डीशनर व एलसीडी पर जनता का विशेष जोर रहा। सभी इससे पूर्व प्रारम्भ में अशोक शाह, रमेश शाह, बाबूलाल शाह, दिनेश शाह व राजेश शाह ने दिलीप जोशी का माल्यार्पण कर व मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्हेंश श्रीनाथजी की प्रतिमा भी भेंट की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply