Header Banner

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

BY — March 10, 2013

मंदिरों में शैव भक्तों  का उमड़ा समूह

100304Udaipur. महाशिवरात्रि पर रविवार सुबह से शिव मंदिरों में शैव भक्तों की भीड़ रही। मेवाड़ के आराध्य कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगजी मंदिर में भी विशेष पूजा अनुष्ठान हुए। शनिवार रात ही श्रद्धालुओं के पैदल जत्थे निकल गए थे जो रविवार सुबह यहां पहुंचे और मंगला के दर्शन किए।

100301100303100302हर हर महादेव, बोलो रे भाई बम, जय महादेव के उदघोष से गूंजते एकलिंगजी मार्ग में जगह जगह अल्पाहार, जल के काउंटर लगाए गए थे। महिलाओं ने सुबह शिव मंदिरों में जल व दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रानी रोड स्थित महाकाल, समोरबाग स्थित नीलकंठ महादेव, झामेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, अमरख महादेव, हजारेश्वरर महादेव में भक्तों की खासी भीड़ रही। देर शाम तक भक्तों  के आने का क्रम बना हुआ था। एकलिंगजी में दर्शन के लिए जा रहे भक्तों की सहूलियत के लिए यातायात की विशेष व्यवस्था  की गई। मार्ग में जगह जगह सिपाही तैनात किए गए। मंदिर में भी बेरीकेड्स लगाए गए। श्रद्धालुओं ने रूद्री पाठ, रूद्राभिषेक भी करवाए। पंचामृत का अभिषेक किया गया।
100305ddd

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply