Header Banner

रोटरेक्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

BY — March 13, 2013

130307Udaipur. विश्व रोटरेक्ट दिवस पर रोटरी क्लब एस. एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग व मास कॉलेज के तत्वावधान में सरल ब्लड बैंक में जरूरतमंदो के लिए 12 यूनिट रक्तदान किया।

रोटरी प्रान्तपाल आशीष देसाई के निर्देशानुसार आयोजित रक्तदान के उक्त कार्यक्रम में पचास से अधिक विद्यार्थियों ने भविष्य में रक्तदान के संकल्प-पत्र भरे। इस अवसर पर क्लब के सचिव ओ. पी.सहलोत, सहायक प्रान्तपाल रमेश चौधरी, डी. पी. धाकड़, तेजसिंह मोदी, बी. एल. मेहता सहित दोनों कॉलेजों के प्राध्यापक व छात्र उपस्थित थे। बांठिया ने बताया कि आज इस दिवस पर विश्व के सभी रोटरी क्लबों ने एक साथ रक्तदान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply