Header Banner

गिट्स में बिखरेंगे ‘यूफोरिया’ के सुर

BY — March 14, 2013

वार्षिकोत्सव में आएगा प्रख्यात एलबम गायक डॉ. पलाश का रॉक बैंड

140303udaipur. गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज डबोक के सफलतापूर्वक दस वर्ष पूर्ण होने पर 16 से 18 मार्च तक ‘फेस्टेजार 2013’ कार्यक्रम गिट्स परिसर में होगा। मुख्य आकर्षण एलबम गायक डॉ. पलाश का रॉक बैंड ‘यूफोरिया’ होगा।

भारतीय उपहाद्वीप में प्रख्यात रॉक बैंड के 17 सदस्य लेकसिटी में सोमवार को अपने सुर बिखेरेंगे। बैंड द्वारा पेश महफूज, यूफोरिया धूम, फिर धूम, गली, मंत्रा, धूम सहित कई एलबम काफी चर्चित रहे हैं। बैंड ने ‘अब ना जा’, ‘कभी आना तू मेरी गली’, ‘एक मैं हू’ ‘धूम पिचक धूम’ आदि सहित कई शानदार गाने प्रस्तुत किए हैं। बैंड ने फिल्म ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’ में संगीत भी दिया है। ‘फेस्टजार 2013’ के तहत गिट्स में 17 मार्च को विद्यार्थियों के वार्षिकोत्सव कार्यम सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply