Header Banner

विश्‍व गुर्दा दिवस पर किडनी दाताओं का सम्मान

BY — March 14, 2013

140308Udaipur. विश्व गुर्दा दिवस पर गुरुवार को लेकसिटी किडनी केयर फाउंडेशन की ओर से 75 किडनी दानदाताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान किडनी रोग व बचाव के उपाय से संबंधित डॉ. मुकेश बड़जात्या की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

समोरबाग में आयोजित सम्मान समारोह में महिला समृद्धि अर्बन को ऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन किरण जैन, विष्णु शर्मा हितैषी, रवीन्द्र पालसिंह कप्पू आदि ने स्व्. महेन्द्र सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट की उदयपुर में स्थापना करवाने में प्रयासरत है। इस अवसर पर किडनी देने वाले करीब 75 जनों का सम्मान किया गया।
140309

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply