Header Banner

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष कुमावत का भव्य स्वागत

BY — March 19, 2013

सुराज संकल्प यात्रा की तैयारियों पर चर्चा

190307Udaipur. भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष निर्मल कुमावत का अम्बेरी में भाजयुमो शहर जिला की ओर से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने कुमावत को फूलमालाओं से लाद दिया। भाजयुमो शहर जिला के तत्वावधान में युवा मोर्चा की संभागस्तरीय बैठक अशोक नगर स्थित विज्ञान भवन में हुई।

भाजयुमो नेता हेमन्त दया ने बताया कि भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने सभी अतिथियो का स्वागत किया। युवा मोर्चा शहर की टीम ने जिनेन्द्र शास्त्री के नेतृत्व मे अश्वारूढ महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट की। दूसरे सत्र में अतिथि के रूप मे भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, भाजपा जिला महामंत्री मोतीलाल डांगी, सभापति रजनी डांगी ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। दो सत्रों मे हुई बैठक के पहले सत्र में संभाग के विभिन्नर जिलों से आए अध्यक्षों ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कुमावत ने कार्यकर्ताओं को सुराज यात्रा के लिए कार्यक्रम दिये। कार्यकर्ता सुराज संकल्प रथ यात्रा के पूर्व बैठकें पूर्ण कर ले, यात्रा के आगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता वाहन लेकर चलेंगे तथा मोर्चा कार्यकर्ता यात्रा में पूरी ताकत लगाकर नई टीम को जोडे़गे।

इससे पहले पुलां चौराहे पर पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्‍लवी, गोविंद दीक्षित, प्रदीप श्रीमाली, दीपक डांगी, शंकर कतेजा आदि ने कुमावत का स्‍वागत किया और महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र औदीच्य, बांसवाडा़ जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष राजीव चौबीसा, राजसमन्द जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष अमित जैन तथा चित्तौड़ जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन महामंत्री नरेश वैष्णव व गजेन्द्र भण्डारी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में छगन माहुर, हेमन्त लाम्बा, लक्ष्मीकान्त भारद्वाज, सुदर्शन जैन, राजेश सुरपुरा, हरदेश नाराणियां, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply