Header Banner

जिलास्तरीय 23 व राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा 30 मार्च से

BY — March 19, 2013

स्टेनवर्ड स्कूल की मेजबानी

chessUdaipur. चेस इन लेकसिटी व द स्टेनवर्ड स्कूल की मेजबानी में जिलास्तरीय अण्डर-7 व 17 आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता 23 मार्च से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में होगी। इसी प्रकार इन्‍हीं की मेजबानी में ऑल राजपूताना शतरंज संघ, जयपुर के तत्वावधान में राज्यस्तरीय अण्डर-7 व 17 आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता 30 मार्च से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में होगी।

आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में 1996 वर्ष के बाद जन्मे बालक-बालिकाएं प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्री्य स्विस पद्धति से होगी। इच्छुक प्रतिभागी 23 मार्च शनिवार को आयु प्रमाण-पत्र के साथ सुबह 10 बजे अपना रजिस्ट्रेाशन करवा प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। प्रथम चार स्थानों पर रहने वाले बालक-बालिका को मुख्य पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष खिलाडि़यों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाएंगे।
राज्यस्तरीय 30 से
आयोजन प्रमुख सत्यप्रकाश मूंदड़ा ने बताया कि दो ग्रुप अण्डर-7 एवं 17 बालक-बालिका वर्ग में होगी। इसमें जयपुर, कोटा, चित्तौड़, अजमेर, जोधपुर सहित कई जिलों के फीडे रेटेड, राष्ट्रीय खिलाड़ी सहित कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्री य स्विस पद्धति से होगी। प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थानों पर रहे बालक-बालिका को मुख्य पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष खिलाडि़यों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही चयनित शातिर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply