Header Banner

’मल्हार – 2013’ : खो-खो में लोटस समूह विजयी

BY — March 22, 2013

एकल नृत्य में रितु गोस्वामी प्रथम

220310Udaipur. महारानी गर्ल्स बी. एड. कॉलेज देबारी में खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह ’मल्हार – 2013’ के अन्तर्गत पांचवे दिन खेलकूद में अंतरसमूह खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में लोटस समूह ने मेरीगोल्ड को हराकर विजय हासिल की।

220309220311इसके अलावा गोला फेंक में पिंकी प्रथम, मीनू द्वितीय एवं आंचल तृतीय रही। 100 मी. दौड़ में धन्ना प्रथम मंजूला द्वितीय एवं निर्मला डांगी तृतीय रहे। 400 मी रिले दौड़ में हेमलता ग्रुप, सुमन त्रिवेदी व मीनू राणावत, भाला फेंक में डाली कुमारी, विमला व संजु सैनी, गोला फेंक में पिंकी, मीनू राणावत व आंचल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रतियोगिता में कुल 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें पाश्चात्य, भारतीय एवं शास्त्रीय गानों में ओ रे पिया, कोयला हो गई रे, ऐ जी हासा मोरा, पिली लूगडी़ एक दो तीन पर एक से बढ कर एक प्रस्तुति देते हुए रितु गोस्वामी प्रथम,  योगिता गोस्वामी द्वितीय एवं श्वेता शर्मा व दीपिका कुमावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों में रितु जैन एवं डॉ. हर्षिला जैन ने भूमिका निभाईं।

220312

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply