चित्रकारी, रंगों, रागों एवं ठुमरी के साथ नृत्य का मिलन

BY — March 22, 2013

सिटी पैलेस में चारदिवसीय होली पर्व 23 से

स्‍वाति सिन्‍हा व आर. के. बोस (ऊपर), ममता शर्मा व शास्‍वती मंडल पाल (नीचे)
स्‍वाति सिन्‍हा व आर. के. बोस (ऊपर), ममता शर्मा व शास्‍वती मंडल पाल (नीचे)

Udaipur. होली के मद्देनजर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के तत्वावधान में 23 से 26 मार्च तक सिटी पैलेस संग्रहालय के सभा शिरोमणि का दरीखाना में पारंपरिक चित्रकला के समन्वयन एवं उत्कर्ष हेतु प्रदर्शनी के साथ कार्यशाला होगी। पारंपरिक संगीत कला के प्रोत्साहन के क्षेत्र में फाउण्डेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों के तहत इन्हीं दिनों भारतीय शास्त्रीय संगीत के अलावा होली पर गाए बजाए जाने वाले विशेष लोक वाद्यों से भी पर्यटकों को लुभाया जाएगा।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि 23 मार्च को दरीखाना में रंग कार्यशाला में उदयपुर की कलाकार अदिति बाबेल के संयोजन में मोलेला, कांच एवं ठीकरी, मिनिएचर पेंटिंग, फड़ पेंटिंग आदि के कलाकारों के साथ प्रदर्शनी एवं कार्यकलाप किए जाएंगे। रंग 25 मार्च तक सुबह 10.30 से 4.30 बजे तक जारी रहेगी। जनाना महल की एक्जीबिट गैलरी में चित्र प्रदर्शनी 26 मार्च तक होगी। विभिन्न कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी का संयोजन मुंबई के उशत गुलगुले करेंगे। 23 मार्च शाम 6.30 बजे ऐतिहासिक माणक चौक में कत्थक कलाकार स्वाति सिन्हा द्वारा होली के राग-रंगों के साथ प्रस्तुति दी जाएगी। 24 मार्च रविवार को प्रात: 5.30 बजे सिटी पैलेस के खुशमहल प्रांगण में पंडित रामकृष्ण बोस द्वारा संतूर वादन किया जाएगा। इनके साथ हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत ममता शर्मा प्रस्तुत करेंगी। रविवार शाम माणक चौक में ही होरी गीत एवं ठुमरी पर भावभीनी प्रस्तुति शास्वती मण्डल पॉल द्वारा दी जाएगी। 25 मार्च सोमवार को माणक चौक में शाम 6.30 बजे होली पर आधारित नृत्य नाटिका होरी धूम मची रे… श्री जयकिशन महाराज एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। 26 मार्च मंगलवार को शाम 6 बजे माणक चौक में होलिका दहन होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *