61 शातिरों ने दौड़ाए दिमागी घोड़े

BY — March 23, 2013

जिलास्तरीय अण्डर-7 व 17 आयु वर्ग शतरंज शुरू

230312Udaipur. चेस इन लेकसिटी व द स्टेनवर्ड स्कूल की मेजबानी में जिलास्तरीय अण्डर-7 व 17 आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता शनिवार को विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में शुरू हुई। इसमें 61 बच्चेव भाग ले रहे हैं।

आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में 61 शातिर हिस्सा ले रहे हैं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय प्राचार्य जॉली राजू व फिडे रेटेड खिलाड़ी शोभित कपूर द्वारा चक्र का उद्घाटन किया गया। निर्णायक रिषि सालवी के अनुसार बढ़त बनाए खिलाड़ी इस प्रकार है-
अण्डर 7 वर्ग में अरूण कटारिया, युग नागदा, जयवन्त सिंह झाला, चिन्मय श्रीमाली बढ़त बनाए हुए है। अण्डर 17 बालक वर्ग में अनिरूद्ध जैन, निखिल यादव, चन्द्रजीत सिंह, नमन पोरवाल, हर्षित चण्डालिया मन्थन चिŸाौड़ा, पल्लव चौधरी, यश जैन, चयन दुरेजा, विभव पामेचा, ओजस शुक्ला, दिव्यांशु बाबेल, स्वयं भार्गव अण्डर 17 बालिका वर्ग शुभानी कपूर, निष्ठा चण्डालिया, अक्षी छटवानी बढ़त बनाये हुए हैं। अगला चक्र कल प्रातः 8.30 बजे व समापन व पुरस्कार वितरण समारोह सांय 5.00 बजे होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *