Header Banner

होली खेलकर किया मल्हार-2013 का समापन

BY — March 23, 2013

मेरीगोल्ड समूह ने जीती क्रिकेट शील्ड

230318Udaipur. महारानी गर्ल्स बी. एड. कॉलेज देबारी में 6 दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह ’मल्हार – 2013’ का रंगारंग समापन होली एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। खेलकूद में अन्तरसमूह क्रिकेट समूह शील्ड प्रतियोगिता के फाइनल में मेरीगोल्ड ने लोटस समूह को 6 विकेट से हराकर शील्ड हासिल की।

230317230316लोटस ने पहले खेलते हुए 8 ओवर में 55 रन का लक्ष्य रखा जिसे मेरीगोल्ड ने 7 वें ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल किया। वुमैन ऑफ दी मैच एवं वुमैन ऑफ दी सीरिज धन्ना डांगी ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि महाराजा कॉलेज ऑफ मैनेजमेण्ट के निदेशक डॉ. पी. सी. कोगटा थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजेश मंत्री ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता में रितु आमेटा ग्रुप प्रथम,  दीपिका कुमावत ग्रुप द्वितीय एवं रितु गोस्वामी एवं शमा परवीन ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कपल डांस प्रतियोगिता में श्वेता एवं निर्मला ने प्रथम योगिता एवं मनिषा ने द्वितीय व सुरभि एवं सुमन त्रिवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायको में रश्मि चतुर्वेदी एवं रितु व्यास ने भूमिका निभाईं। अन्त में छात्राध्यापिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम में होली खेलकर मल्हार का समापन किया।

230315

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply