Header Banner

खूब जमी सिटी पैलेस में ‘होरी धूम मच्यो री’

BY — March 25, 2013

होरी की थापों से गूंजा माणक चौक

1Udaipur. महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित होलिका उत्सव के तीसरे दिन सोमवार शाम माणक चौक में जयकिशन महाराज एवं उनके साथियों द्वारा होली पर आधारित नृत्य नाटिका होरी धूम मच्यो री प्रस्तुत किया। मंगलवार को शाम 6.30 बजे माणक चौक में होलिका दहन होगा।

कत्थक केन्द्र, नई दिल्ली द्वारा अत्याधुनिक तकनीक के साथ मंच के चहुंओर सजी लाईटों के विभिन्न रंगों के इफेक्ट्स के बीच नृत्य नाटिका होरी धूम मच्यो री प्रस्तुत किया गया। नाटिका की परिकल्पना पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज ने की। सभी कलाकारों ने रंग-बिरंगे पुष्पों की बौछार के मध्य भाव भंगिमाओं से समां बांध दिया।
2फाउण्डेशन की ट्रस्टी विजयराज कुमारी मेवाड़ ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में फाउण्डेशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह मेवाड़, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने शिरकत की। अंत में अरविंद सिंह ने कलाकारों को सरोपाव भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन निधि शर्मा ने किया।
इन्होंने जमाया रंग : नृत्य नाटिका में कृष्ण का चरित्र दीपक महाराज तथा राधा का चरित्र सुश्री नम्रता माली ने निभाया। सखियों का किरदार सुश्री संध्या पचोनिया, विद्यागौरी आडकर, नीलाक्षी खंडकर, पंखुड़ी श्रीवास्तव, अनुकृति विश्वकर्मा, आथिरा गिरीधरन, अंजना कुमारी, शिवालिका कटारिया, आम्रपाली भंडारी, मयूरी महादेव ने निभाया। सखाओं का किरदार दीपक अरोड़ा, मुजफ्फर मुल्ला, अभिषेक खींची, आर्तुर, मिनहाज, प्रवीण परिहार, मोहित श्रीधर ने निभाया।
कार्यक्रम में संगतकार : नृत्य नाटिका में अब्दुल समी खान सरोद पर, विजय शर्मा सितार पर, राहुल विश्वकर्मा तबला पर, शशिकांत पाठक पखावज पर, ब्रिजेश मिश्रा ने गायन, नीपा चौधरी ने गायन, गुलाम वारिस सारंगी पर, शैलेन्द्र बांसुरी पर, अजहर शकील वायोलिन पर, सुभाष कुमार ने नगाड़ा पर संगत की।
रंग प्रदर्शनी का समापन : फाउण्डेशन के तत्वावधान में 23 मार्च से शुरू हुई सिटी पैलेस संग्रहालय के सभा शिरोमणी का दरीखाना में प्रदर्शनी के साथ कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। प्रदर्शनी के कलाकार अदिति बाबेल, लंदन निवासी पीटर हयास, जमनालाल कुम्हार, निलेश शर्मा, रामचन्द्र शर्मा, कृष्णकांत शर्मा एवं राजेश मोगिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply