कोठारी ने ली लोकायुक्त की शपथ

BY — March 25, 2013

250302jaipur. राजस्थान की राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा ने सोमवार को जयपुर के राजभवन में पूर्व न्यायाधीश सज्जनसिंह कोठारी को राज्य के लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। कोठारी ने ईश्वर के नाम पर अंग्रेजी में शपथ ली।

प्रारम्भ में राज्य के मुख्य सचिव सी. के. मैथ्यू ने लोकायुक्त पद पर कोठारी की नियुक्ति का राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा द्वारा जारी किया गया वारंट हिन्दी व अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया। राजभवन के बैंक्वेट हॉल में आयोजित सादा समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, महापौर ज्योति खण्डेलवाल, न्यायाधीशगण, पुलिस महानिदेशक हरिशचन्द्र मीणा, राज्य के प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण और कोठारी के परिजन मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *