Header Banner

रेंज के 58 पुलिसकर्मियों को सेवा चिह्न

BY — March 25, 2013

आईजी डामोर ने किया सम्मानित

250309Udaipur. उदयपुर रेंज के 58 पुलिसकर्मियों को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड में सोमवार को आयोजित एक समारोह में सेवा चिह्न से सम्मानित किया गया। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक टी. सी. डामोर ने सम्मानित किया।

रेंज के बेदाग पुलिसकर्मियों को प्रतिवर्ष अलग अलग सेवा चिह्न से सम्मानित किया जाता है। सर्वोत्तम सेवा चिह्न से उदयपुर के एएसआई सावं‍तसिंह, हैड कांस्टेबल गोकुललाल व नारायणसिंह, बांसवाड़ा से हेड कांस्टेबल छत्रसिंह व नरपतसिंह‍ को सम्मानित किया गया।
250310अति उत्तम सेवा चिह्न से उदयपुर के कांस्टेबल भरतसिंह, मो. अख्त‍र, रणजीतसिंह, मणिलाल, टीलासिंह, अमृतलाल, बांसवाड़ा से महिला हेड कांस्टेबल अर्चना विश्नोई, कांस्टेबल रघुवीर, पूंजाराम, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, राजसमंद के हेड कांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल धनसिंह व रतनलाल, प्रतापगढ़ के हेड कांस्टेबल शिवलाल, व चित्तौड़गढ़ के निर्भयसिंह, जुल्फिकार खान, कैलाशचंद व कांस्टेबल प्रेमचंद, बंशीलाल, शंकरलाल, प्रहलादसिंह, प्रेमचंद, पुष्पेन्द्रसिंह व बद्रीलाल को सम्मानित किया गया।
उत्तम सेवा चिह्न से उदयपुर के हेड कांस्टेबल लक्ष्मीलाल, कांस्टेबल पूनमचंद, लालूराम, जीवतराम, सुखलाल, कुंजीलाल, अमरसिंह, भगवतीलाल, मो. शब्बीर, कर्णसिंह, पुष्करसिंह, रमेशचंद, महिपालसिंह, वखतराम, त्रिलोकनाथ, वीरेन्द्रसिंह, निजामुद्दीन, उम्मेदसिंह, भगवानसिंह, महेन्द्र सिंह, रमेश कुमार, बजरंगसिंह व नाथूलाल को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व ग्राउंड पर पहुंचने पर आईजी डामोर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने परेड की सलामी ली। समारोह में पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा, एएसपी कालूराम रावत, तेजराजसिंह, सुधीर जोशी, डिप्टी अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply