Header Banner

निगम बनने के बाद पहुंची नगर की पहली महिला ‘महापौर’

BY — April 2, 2013

020407Udaipur. सोमवार को नगर निगम के आदेश आ जाने के बाद नगर निगम महापौर के रूप में नगर की फर्स्ट लेडी रजनी डांगी मंगलवार को सुबह शुभ मुहूर्त में निगम कार्यालय पहुंची जहां स्टाफ व कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

परिषद में अब आदेश आने के बाद निगम के नाम से काम शुरू हो गया। अब उन्हें लाल बत्ती की गाड़ी मिलेगी। वे यहां नई टाटा सफारी में निगम कार्यालय पहुंची। डांगी सोमवार को जयपुर में ही थीं। वे वहां अधिकारियों से भी मिलीं। उन्हों ने बताया कि शहरी विकास व मूलभूत सुविधाओं को लेकर ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वहां शहर में वांछित एलिवेटेड रोड व एम. बी. कॉलेज से कुम्हारों के भट्टे तक ओवरब्रिज बनाने की आवश्यकता जताई।

020408

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply