Header Banner

भींडर मित्र मंडल का प्रतिभा सम्मान समारोह 14 को

BY — April 2, 2013

udaipur. भींडर मित्र मंडल का वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह 14 अप्रैल को हेल्थ वंडरलैंड में होगा। समारोह में कक्षा 10वीं, 11वीं तथा 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त खेलकूद प्रतियोगिताए एवं किसी अन्य सामाजिक मुद्दों में हिस्सा लेने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह निर्णय भींडर मित्र मंडल की बैठक में लिया गया। किरण कुमार नागौरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंडल के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंडल के वर्ष पर्यन्त होने वाली गतिविधियों की भी तैयारी की गई। संचालन सचिव गुलाब सेन ने किया। इस अवसर पर कुबेरसिंह चावड़ा, दिनेशचंद्र वक्तावत, संजय कुमार भोपावत, प्रकाश सिंघवी, अनिल कुमार पचौरी, सुरेश कुमार वया, देवेंद्र चौबीसा, पंकज गंगावत, मोहम्मद हुसैन वोहरा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply