Header Banner

अर्थव्यवस्था में परिवर्तनों के प्रबंध पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

BY — April 4, 2013

6 अप्रेल से पेसिफिक की मेजबानी में दो दिवसीय कार्यक्रम

pacificUdaipur. आर्थिक अस्थिरता के इस दौर में व्यावसायिक व अर्थतंत्र के प्रबंध में परिवर्तन की आवश्यकता को देखते हुए पेसिफिक विश्ववविद्यालय में 6 अप्रेल से दो दिवसीय अंतरराष्ट्री य सेमिनार का आयोजन होगा। विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय की ओर से व्यवसाय एवं अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में परिवर्तनों के प्रबंध विषयक आयोजित इस सेमिनार में देश-विदेश के कई विषय विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

पेसिफिक एफएमएस की डिप्टी‍ डायरेक्टेर हर्षिता श्रीमाली ने यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सेमिनार के लिए देश विदेश से पहली बार रिकॉर्ड एक हजार से अधिक शोध पत्र प्राप्तप हुए हैं। इनमें से करीब 835 शोध पत्र स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंरने दावा भी किया कि देश में पहली बार ऐसा सेमिनार होगा जिसमें 835 शोध पत्रों की 16 समानांतर सत्रों में प्रस्तुिति होगी। इसके लिए पेसिफिक के करीब 11 सेमिनार हॉल का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येसक प्रतिभागी को 9 मिनट का समय दिया जाएगा।
सेमिनार में ईरान, ईराक, इटली, संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, नेपाल, ओमान, श्रीलंका, बांग्लादेश सहित देश के कई राज्यों  से अतिथि यहां आएंगे। सेमिनार का उदघाटन गुजरात की राज्यपाल श्रीमती कमला करेंगी। विशिष्ट अतिथि महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल तथा मुख्य वक्ता  गुड़गांव एमडीआई के निदेशक प्रो. सी. पी. श्रीमाली होंगे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चेयर पर्सन बी. आर. अग्रवाल करेंगे।
सेमिनार में फाइनेंस, मार्केटिंग, एच आर प्रेक्टिसेज, इन्फर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलोजी, बिजनेस एंड इकोनोमिक एन्वायरमेंट, सर्विस सेक्टर, इन्टरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट, फिस्कल मैनेजमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट, बिजनेस इथिक्स इन मैनेजमेंट आदि तकनीकी सत्रों का आयोजन होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply