Header Banner

डॉ. बारहठ साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सदस्य मनोनीत

BY — April 5, 2013

050412Udaipur. राजस्था्नी भाषा को संविधान में मान्‍यता दिलाने के लिए जीवटता से कई वर्षों से संघर्ष कर रहे उदयपुर के डॉ. राजेन्द्र बारहठ को भारत सरकार के उपक्रम साहित्य अकादमी राजस्थानी भाषा सलाहकार मण्डल में सदस्य मनोनीत किया गया है।

साहित्य अकादमी सम्पूर्ण भारत की 24 भाषाओं के सलाहकार मण्डल का गठन करती है, जो भाषा की समृद्घि एवं विकास के लिए कार्य करती है तथा इसका कार्यकाल 5 वर्ष होता है। डॉ. बारहठ को उनके राजस्थानी भाषा के साहित्य योगदान के मद्देनजर यह पद प्रदान किया गया है। डॉ. बारहठ इस पद पर 31 दिसम्बर 2017 तक कार्य करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply