Header Banner

आंवला, करेला खाकर करें डायबिटीज से बचाव

BY — April 6, 2013

शारीरिक श्रम का अभाव डायबिटीज का मुख्य कारण -डॉ. औदिच्य
आरोग्य दिवस अन्तर्गत 44 वां शिविर

ayurvedUdaipur. राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय में आरोग्य दिवस के अन्तर्गत आज 44वां शिविर सुबह‍ 9 बजे से 11 बजे तक निशुल्क डायबिटीज जांच औषधालय में की गई जिसमें भारी संख्या में महिला पुरुषों ने जांच करवाई। शिविर में कुल 122 रोगियों ने निशुल्क जांच करवाई एवं परामर्श लिया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि अत्यधिक काबोहाईड्रेट व खान पान में अनियमितता, शारीरिक श्रम का अभाव ही डायबिटीज का मुख्य कारण है। यह रोग पाचन संस्थान संबंधी दोष के कारण होता है तथा मस्तिष्कक से अधिक काम लेने से भी अक्सर यह रोग हो जाता है। इस समय व्यक्ति को चलने की बजाय खडा़ रहना खडे़ रहने की बजाय बैठना, बैठने की बजाय लेटना, लेटने की बजाय सोना आदि लक्षण नजर आने लगे तो तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। अतः भारतीय जीवनशैली अपनाकर एवं खानपान पर नियंत्रण कर डायबिटीज से बचा जा सकता है। साथ ही आयुर्वेद में बताये आंवला, हल्दी, करेला, जामुन की गुठली, विजयासार, मैथी, गुड़मार, दारू हल्दी, बेहड़ा, हरड़, देवदारू आदि का प्रयोग कर डायबिटीज रोग से बचा जा सकता है। शिविर में विषय विशेषज्ञ डॉ. राजीव भट्ट, डॉ. विष्णु् बंशीवाल, नर्स रुक्मिणी परमार, अमृतलाल डामोर, इन्दिरा डामोर, शंकर मीणा, रामसिंह ठाकुर ने निशुल्क सेवाएं प्रदान की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply