पहली बार निशुल्क हृदय रोग शिविर 14 को उदयपुर में

BY — April 6, 2013

राजकोट के सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल के तत्वावधान में

060414Udaipur. शहर में पहली बार राजकोट के श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल की ओर से राज्यस्तरीय नि:शुल्क हृदय रोग निदान शिविर 14 अप्रेल को भुवाणा प्रतापनगर बाईपास स्थित रॉकवुड्स हाई स्कूल में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशांति एवं रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी मनोज भिमानी ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि अब तक करीब 325 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। शिविर में हृदयरोग चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया जाएगा। चयनित रोगियों का राजकोट स्थित हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया जाएगा। जहंा उदयपुर में पंजीयन के लिए के. एस. हिरण (9351254088) मनमोहन शर्मा (9414158819) तथा परमवीर (7737676779) से संपर्क किया जा सकता है वहीं संभाग के विभिन्न जिलों में भी रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क सूत्र स्थापित किए गए हैं। संस्था का उद्देश्य है कि जनहित के इस कार्य का अधिकाधिक रोगी लाभान्वित हो सके।
हदय की जन्मजात समस्या, हृदय में छेद की समस्याप, बाईपास की समस्या से ग्रस्त मरीज शिविर का लाभ उठा पाएंगे। रोगी की वांछित अनुकूलताएं उसकी मासिक आय अधिकतम दस हजार रूपयें व रोगी की आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। ऑपरेशन का निर्णय डॉक्टर की सलाह एवं संस्था की शर्तों के अधीन रहेगा। पूर्व में ऑपरेशन करा चुके रोगी इस शिविर का लाभ नहीं ले पाएंगे। भिमानी ने बताया कि 4 अगस्तू 2000 को शुरू हुए हॉस्पिटल द्वारा अब तक करीब साढ़े चार लाख से अधिक जरूरतमंद ह्दयरोगी मरीजों की जांच की जा चुकी है वहीं पिछले 4 सालों में करीब 6000 से अधिक ह्दय रोग ऑपरेशन पूर्णत: निशुल्क किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इससे पहले पुट्टपर्ती और बैंगलोर में हॉस्पिटल संचालित हैं। यह सभी को ज्ञात है कि हृदय रोग जैसी महंगी चिकित्सा नि:शुल्क मिलना अपने आप में ही किसी करिश्मे  से कम नहीं है। राजकोट स्थित हॉस्पिटल में असंख्य लोगों को राहत मिली है। कई सुहागिनों के सुहाग उजडऩे से बचे है वहीं कई बच्चों को अपने पिता वापस मिल गए।
ट्रस्ट के माध्यम से  विभिन्न  सेवा प्रकल्प चल रहे हैं जिनमें प्रमुख रूप से चेन्नई की सबसे बड़ी समस्या के रूप में उभरी पानी की कमी को बाबा ने अपने सेवा प्रकल्प से पूरा किया। ट्रस्ट के जरीये  करीब एक करोड़ लोगों को निशुल्क जल सेवा प्रदान की जा रही है। प्रशांति निलयम आंध्रप्रदेश में एक विश्वविद्यालय आध्यात्मिक आश्रम है जहां सेवा, शिक्षा व संस्कारों के कई कार्य हो रहे हैं। यहां किसी भी मजहब का कोई भी व्यक्ति जा सकता है। आश्रम के अतिरिक्त पुट्टपर्ती में वल्र्ड क्लामस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के अलावा विश्व  स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए शैक्षिक संगठन भी हैं जो कक्षा केजी के बच्चों  से पीजी तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *