Header Banner

365 सुविचारों वाले कलेण्डर का विमोचन

BY — April 8, 2013

080408Udaipur. वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग द्वारा कल योग सेवा समिति होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कवि प्रकाश नागौरी थे।

समारोह में उमंग द्वारा प्रकाशित किये गये 365 सुविचारों वाले कलेण्डर का प्रकाश नागौरी, एडवोकेट फतहलाल नागौरी, उमंग के अध्यक्ष डॅा. सुन्दरलाल दक, जोगेन्द्रसिंह कालरा ने विमोचन किया। डॉ. दक ने बताया कि इस कैलेण्डर में 365 सुविचारों को रखने के पीछे मुख्य कारण है कि मनुष्य प्रात: उठकर प्रतिदिन एक सुविचार पढक़र उसका अनुसरण करें और अपने जीवन की दिशा बदलें।
नागौरी ने होली, ज्वलन्त समस्याओं पर कविताओं के माध्यम से कटाक्ष कर उपस्थित श्रोताओं की तालियां बटोरी। नागौरी ने कहा कि मनुष्य जीवन में तीन काम भाग दौड़, माथा फौड़ी व हाथ जोड़ी करता है। उन्होनें कहा कि होली के दिन मनष्य मिलावट की कमीज,धोखे की पेंट व झूठ की टाई से और अधिक क्या पहन सकता है। उमंग सदस्यों बी.एस.बक्षी व शिवरतन तिवारी ने चुटुकले, आर. के. जोशी ने राजस्थानी गीत,राजोरा ने कविता, श्रीमती चन्द्रकला मेहता ने ‘हां रे होली आई रे,फागण री मस्ती छाई रे’ गीत की प्रस्तुति दी। शारदा तलेसरा ने सभी सदस्यों को होली की उपाधियों से अलंकृत किया। कार्यक्रम को फतहलाल नागौरी ने भी संबोधित किया। धन्यवाद सचिव वर्धमान मेहता ने दिया। संयोजन डॅा. सुन्दरलाल दक ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply