राजस्थान का हर रंग है यहां : मेहता

BY — April 9, 2013

फोटो प्रदर्शनी शुरू

090416Udaipur. जिला प्रमुख मधु मेहता ने कहा कि प्रदर्शनी में बहुत ही सुंदर फोटोग्राफ प्रदर्शित किए गए हैं। बडी़ ही खूबसूरती से राजस्थान का हर पहलू इसमें बयां किया गया है। वे राजस्थान की विविधरूपा संस्कृति, जनजीवन,  विरासत, लोक कला,  प्राकृतिक वैभव को खूबसूरती के साथ कैद क्षणों पर आधरित आरके मॉल में लगी छायाचित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को संबोधित कर रही थीं।

मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त सुबोध कुमार अग्रवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कहा कि यहां बहुत ही उत्कृष्ट श्रेणी के फोटोग्राफ्स प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें बडे़ रोचक तरीके से सामाजिक जनजीवन को कैद किया गया है। नैसर्गिक सौंदर्य उत्तम है।
प्रदर्शनी में कहीं महिलाएं सामाजिक रूढि़वादिता की दीवारें तोड़ती नजर आ रही हैं तो कहीं नन्हीं बालिकाओं के भविष्य में उजियारा लाने का संदेश दिया गया है। इन सब विविधता के रंगों को बडी़ ही जीवंतता से कैमरे में कैद किया गया है। यही कारण है कि यहां हर तस्वीर बिना शब्दों के ही सब कुछ कह जाती है। प्रदर्शनी राजस्थान की विरासत, वैभव, संस्कृति और जिजीविषा पर आधारित है।
सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत इस प्रदर्शनी  में 250 से अधिक फोटो प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें राजस्थान की महिला सशक्तीकरण की छवि को भी प्रस्तुत किया गया है। परम्परा व आधुनिकता का मेल इन चित्रों में दिखता है तो हर चित्र सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत है। प्रदर्शनी 11 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे के बीच आम दर्शकों के लिए निशुल्क रहेगी। इस अवसर पर प्रसिद्घ व्यवसायी कोमल कोठारी व राजू कोठारी, अरुण शाह, रमेश शर्मा व कई गणमान्य लोग एवं कलाप्रेमी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *