Header Banner

‘सुराज के बदले संदेश’ संभाग में 20 से

BY — April 9, 2013

कांग्रेस की संदेश यात्रा का चौथा चरण

congressUdaipur. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की कांग्रेस संदेश यात्रा का चतुर्थ चरण उदयपुर संभाग में 20, 21 व 22 अप्रेल को होगा। तीन दिवसीय चतुर्थ चरण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, एआईसीसी के महासचिव व राज्य प्रभारी मुकुल वासनिक, एआईसीसी के सचिव व सह-प्रभारी अरूण यादव बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस संदेश यात्रा के साथ जायेंगे।

इनके अलावा इन जिलों के प्रमुख कांग्रेस नेता भी संदेश यात्रा के साथ रहेंगे। संदेश यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर जनसभा और बड़ी संख्या में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि संदेश यात्रा का चतुर्थ चरण 20 अप्रैल को भूंगड़ा (घाटोल-बांसवाड़ा) से प्रारम्भ होगा, जहां जनसभा होगी। भूंगडा़ से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान संदेश यात्रा दोपहर 2 बजे अम्बापुरा (बाँसवाड़ा) पहुँचेगी जहां जनसभा होगी। अपरान्ह 4.30 बजे अम्बापुरा से प्रस्थान कर सायं 6.30 बजे कुशलगढ़ पहुँचेगी जहाँ जनसभा आयोजित की जाएगी। संदेश यात्रा का रात्रि विश्राम 20 अप्रैल को कुशलगढ़ में होगा।
शर्मा ने बताया कि संदेश यात्रा 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे कुशलगढ़ से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे बागीदौरा पहुँचेंगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे अरथूना (गढ़ी) एवं अपरान्ह 4 बजे सागवाड़ा में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। संदेश यात्रा सायं 5.30 बजे सागवाड़ा से प्रस्थान कर सायं 6.45 बजे सीमलवाड़ा (चैरासी) पहुँचेंगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यहाँ से प्रस्थान कर संदेश यात्रा 9 बजे डूंगरपुर पहुँचेंगी जहाँ रात्रि विश्राम करेंगे।
शर्मा ने बताया कि तीसरे दिन 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे डूंगरपुर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। डूंगरपुर से प्रातः 11.30 बजे प्रस्थान कर संदेश यात्रा दोपहर 12.30 बजे आसपुर पहुँचेंगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। आसपुर से प्रस्थान कर संदेश यात्रा अपरान्ह 3 बजे सलूम्बर पहुंचेगी जहाँ जनसभा आयोजित की जाएगी। संदेश यात्रा का चतुर्थ चरण सलूम्बर में होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply