युकां पदाधिकारियों का निकला स्वागत जुलूस

BY — April 9, 2013

सुखाडिय़ा रंगमंच पर अभिनन्दन समारोह

कटारिया की यात्रा का सपना गैरेज में बंद : मीणा

090415Udaipur. उदयपुर लोकसभा युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिमन्युसिंह झाला के नेतृत्व में प्रदेश सचिव रिजवान खान, शंकर चंदेल, प्रकाश डूंगरी एवं विधानसभावार कार्यकारिणी का स्वागत जुलूस मंगलवार सुबह फतह स्कूल के सामने स्थित बालाजी के मन्दिर से निकला। इससे पूर्व पूजा अर्चना कर महंतजी का आशीर्वाद लिया।

090411विजयी प्रत्याशी खुली जीपों में सवार होकर आम जनता एवं युवा कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर रहे थे। जुलूस के आगे एक जीप में तोप रखकर उससे पुष्प वर्षा की जा रही थी। जुलूस का जगह जगह स्वासगत किया गया। सूरजपोल चौकी के पास शहर जिला कांग्रेस की ओर से अध्यहक्ष नीलिमा सुखाडि़या के नेतृत्वर में, खटीक समाज, देहात जिला कांग्रेस, अंजुमन चौक मुखर्जी मार्ग, घण्टाघर, हाथीपोल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, बोहरा समाज, अश्विनी बाजार में किसान कांग्रेस, बैंक तिराहे पर श्रमजीवी छात्रसंघ तथा नगर निगम के बाहर प्रतिपक्ष नेता दिनेश श्रीमाली के नेतृत्व में साफा, पगडी़ व माल्यार्पण कर विजयी प्रत्याशियों स्वागत कर बधाई दी गई।
सुखाडिया रंगमंच पर हुए अभिनन्दन समारोह में युवा मामलात के मंत्री मांगीलाल गरासिया, सासंद रघुवीरसिंह मीणा, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, जिला प्रमुख मधु मेहता, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर जिलाध्य्क्ष नीलिमा सुखाडिया, भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, प्रदेश कांग्रेस सदस्य रामलाल गायरी, प्रधान कन्हैयालाल खराडी, झाडो़ल विधानसभा प्रत्याशी हीरालाल दरांगी, सहकारी संस्था चेयरमेन मथुरेश नागदा, विजेन्द्रसिंह सारंगदेवोत, मोडसिंह सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष भगवतसिंह झाला, मांगीलाल चौधरी, नानसिंह सिसोदिया, कालूराम मीणा की मौजूदगी में युवा पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
गरासिया ने युवाओं से आह्वान किया कि भारत की राजनीतिक व्यवस्था में अब युवाओं की भागीदारी की सख्त आवश्यकता है। युवा अपने जीवन के अमूल्य समय को राजनीति में प्रदान कर राजनीति को स्वच्छ और आम आदमी के हित में बनाने में आगे आएं।
090413झाला ने कहा कि युवा राजनीतिक जीवन में महत्वकांक्षायें जरूर पालें लेकिन उसके लिए संगठन हित में कार्य करना नहीं छोडे़ं। उन्होंने मोहनलाल सुखाडिया, गुलाबसिंह शक्तावत हनुमान प्रभाकर को याद करते हुए कहा कि इन्होंने कभी पद की लालसा नहीं रखते हुए कार्य किया और उनके नेताओं ने समय आने पर उन्हें सही जगह पहुंचाया। उन्होंने वसुन्धरा राजे की सुराज यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि महारानी साढे़ चार साल तक विदेशों का भ्रमण करने के बाद भाजपा आलाकमान से अपनी जिद मनवाकर यात्राएं तो निकाल रही हैं लेकिन उन्हें धरातल पर बोलने का कोई मौका अशोक गहलोत सरकार ने नहीं दिया है।
सांसद मीणा ने कहा कि वसुन्धरा राजे की सुराज यात्रा सुराज नहीं बल्कि सुरा यात्रा है। वसुन्धरा शासन में चाय की थडि़यों की तरह खुली शराब की दुकानें आदिवासियो का जीवन लील रही थी। मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की वकालत करने वालों को मोदी के परिवार का परिचय एवं आजादी के समय उनके परिवार का योगदान तो पूछना चाहिए?

090412उन्होंने प्रतिपक्ष नेता कटारिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कटारियाजी की रथयात्रा का सपना गैरेज में ही बंद रह गया और पद की लालसा में पार्टी के कार्यकर्ताओं की जुबान से बंधुआ मजदूर बन वसुन्धरा के साथ यात्रा निकाल रहे हैं। अब मेवाड़वासी भ्रमित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का हरावल दस्ता है। चुनाव के समय यह हरावल दस्ता ही भाजपा को मात देगा।
स्वागत उद्बोधन देते हुए लोकसभा अध्यक्ष अभिमन्युसिंह झाला ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लेते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव एवं ढाणी ढाणी जाकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते हुए आम आदमी की खुशहाली एवं उन्नति का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों अजयसिंह कुशवाहा, राजीव सुहालका, भरत आमेटा, युद्धवीरसिंह शक्तावत, नारायण पालीवाल, खूबीलाल मेनारिया, दिनेश श्रीमाली का स्वागत अभिनन्दन किया गया। एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो अंकित तिवारी, दीपक मेवाडा, हर्षवर्धनसिंह, दुर्गेश मेनारिया, कुलदीपसिंह चारण का भी अभिनन्दन किया गया। संचालन देहात कांग्रेस के प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने किया। धन्यवाद विधानसभा उपाध्यक्ष मदन पण्डित ने दिया। कार्यक्रम में देहात कांग्रेस सचिव कमलसिंह चौधरी, धर्मसिंह सुहालका, कौशल नागदा आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *